मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक
- फोटो : ORAI
उरई। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का 97 प्रतिशत मूल्यांकन पूरा हो गया है। बुधवार को करीब 400 परीक्षकों ने 19848 कापियां जांचीं।
नरेश चंद्र जमुना देवी महाविद्यालय मड़ोरा में इंटर की कापियां का मूल्यांकन खत्म हो चुका है। कुठार प्रभारी पुरुषोत्तम कुशवाहा, कुलदीप गुप्ता व पर्यवेक्षक जयदेव नगाइच ने बताया कि गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। एसएस महाविद्यालय मड़ोरा में हाईस्कूल की पर्यवेक्षक तैयबा बानो ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर सामाजिक विषय गणित का मूल्यांकन समाप्त हो चुका है।
22 मई को मूल्यांकन समाप्त हो जाएगा। एसएस इंटर कालेज में पर्यवेक्षक उत्तम निरंजन ने बताया कि गृह विज्ञान को छोड़कर सभी कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। 21 मई तक गृह विज्ञान की कापियां भी जांच ली जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि 97 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 22 मई तक मूल्यांकन का काम पूरा होने की उम्मीद है।