कुठौंद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड कुठौंद कार्यालय में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें 15 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन भर सुख-दुख में साथ रहने की कसमें खाईं। जैसे ही बारात गाजे-बाजे के साथ पंडाल स्थल पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद जनातियों ने बारात का द्वारचार कर स्वागत किया। इसके बाद जयमाला व अन्य रस्में निभाई गईं।
सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह कराकर न सिर्फ दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को खत्म कर दिया बल्कि कई जरूरतमंद लोगों के घरों की बेटियों के हाथ पीले हो सके।
विवाह को आए हुए रिश्तेदारों एवं परिजनों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए ब्लाक कर्मचारी लगे रहे। इस मौके पर आए अतिथियों ने नव दंपतियों को विवाह का प्रमाणपत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू यादव, खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत, मंडल अध्यक्ष अमित नीखरा, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अजय दीक्षित, शीतल सिंह, प्रधान आल लखपत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
ये बंधे विवाह बंधन में
प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि रुक्मिणी संग रामबाबू, प्रियंका संग श्रवण, अंशु देवी संग ध्रुव सिंह, सरोजिनी संग अनिल, सुनीता संग मुनेश कुमार, रोशनी देवी संग रंजन बाबू, रंजना संग संजू, रीना संग जितेंद्र, मोहिनी संग रोहित, रीता देवी संग अरविंद, कविता संग संदीप, वर्षा संग जितेंद्र कुमार, बबीता संग मुकेश, आरती देवी संग रवि, सपना संग शैलेंद्र कुमार आदि जोड़ों ने एक दूसरों को वरमाला पहनाई।