फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में धांधली पर भड़की हिंदू युवा वाहिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर के नेतृत्व में वाहिनी के नगर अध्यक्ष अनूप दीक्षित सहित 12 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम भैरपाल सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि लोक निर्माण विभाग नगर में चुंगी नंबर चार से देवनगर चौराहा एवं छत्रसाल रोड से सब्जी मंडी तक सीसी सड़क का निर्माण करा रहा है,

लेकिन सड़क का निर्माण बीच-बीच में जगह छोड़कर किया जा रहा है, जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। कार्यकर्ताओं ने कहा यदि सड़क निर्माण की स्थिति सही नहीं हुई तो हिंदू युवा वाहिनी धरना एवं प्रदर्शन करेगी। एसडीएम ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। आकाश, पवन याज्ञिक, अनुराग विश्वकर्मा, प्रयांश सोनी, अजीत, बलराम सोनी, अंकित माहेश्वरी, ऋषभ ताम्रकार, मंगल कुशवाहा, गोपीकृष्ण यादव, रोहित बाथम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें