फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बूंद-बूंद पानी को मोहताज हुए आसरा कालोनी के 84 परिवार

विज्ञापन
फोटो-14-आसरा कालोनी में बनी पाकी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
जालौन। आसरा कालोनी में रहने वाले 84 परिवार पीने के पानी लिए मोहताज हो गए हैं, यहां बनी पानी की टंकी से गंदा पानी आता है तो बोरिंग खराब हो गई है। ऐसे में लोगों को दूरदराज जाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कालोनी में हैंडपंप भी नहीं है। ऐसे में घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में चुर्खी रोड स्थित फायर स्टेशन के पास आसरा कालोनी है। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को इसमें घर आवंटित किए गए थे। अभी यहां 84 गरीब परिवार रहते हैं। इन घरों में जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी बनी है, लेकिन महीनों से इसकी सफाई नहीं हुई। आलम यह है कि टंकी से गंदा, बदबूदार पानी आता है, जो पीने योग्य नहीं है। लोगों की शिकायतों के बाद यहां एक बोरिंग करा दी गई थी, ताकि लोगों को पानी मिलता रहे, पर अब यह भी कई महीने से खराब पड़ा है।
कालोनी में हैंडपंप न होने से मुसीबत और बढ़ गई है। लोगों को दूरदराज क्षेत्रों में जाकर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। यहां के लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं पर किसी ने सुध नहीं ली। कालोनी के सुषमा देवी, राधा, कीर्ति, लक्ष्मी, जुबेर, अंकुर, श्रीपाल, छोटे, सरजू आदि का कहना है कि वह लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। समस्या के समाधान की मांग लोगों ने की है।
विज्ञापन

जलभराव भी बड़ी समस्या
इस कालोनी में जलभराव भी बड़ी समस्या है। अगर जरा भी पानी बरस जाए तो पानी की निकासी नहीं हो पाती। जलभराव रहने से गंदगी और घास-फूस के चलते मच्छर पनपते हैं। इससे बीमारियां होती हैं। लगातार इसकी शिकायत की गई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।
विज्ञापन


टंकी अभी हैंडओवर नहीं की गई है। इस मामले की जानकारी करेंगे। अगर समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
- आलोक श्रीवास्तव, जेई, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें