फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। एक महिला ने कालपी विधानसभा के एक पूर्व विधायक पर न्यायालय के आदेश के बाद भी विवादित भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर पूर्व विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव निवासी गीता देवी मंगलवार को अपने परिजनों के साथ तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची और एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी जमीन मौजा छौंक में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है। जमीन का मुकदमा हाईकोर्ट से लेकर चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है।

आरोप है कि न्यायालय की रोक के बाद भी पूर्व विधायक छोटे सिंह व उनके परिवार के लोग उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे है। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम सुनील शुक्ला ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस को भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। उधर पूर्व विधायक छोटे सिह ने बताया कि उक्त जमीन उन्होंने खरीदी है और उनके पास उनके वैध कागजात है। राजनीतिक दुराभाव के चलते उन पर निराधार आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें