फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 64.85 फीसदी हुआ मतदान

Wed, 14 Oct 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 64.85 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो विकास खंड क्षेत्रों डकोर और जालौन में मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। डकोर व कुछ स्थानों पर हुई छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
विज्ञापन



प्रेक्षक भगवान सिंह के अलावा जिला निर्वाचन प्रशासन के अफसरों ने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सात सीटें और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 166 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ।


 शुरुआती दौर में मतदान थोड़ा धीमा रहा लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। शाम तक जालौन ब्लाक क्षेत्र में तीन जिला पंचायत सदस्य पद के अलावा 63 बीडीसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 65.80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन



 इसी प्रकार डकोर ब्लाक की 4 जिला पंचायतें व 103 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को 63.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया।


मतदान जालौन ब्लाक में शहजादपुरा, सिकरीराजा व सहाव सीट पर एक, दो स्थानों पर छुटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। 107 जिला पंचायत व 698 क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों का भाग्य वोटरों ने बैलेट पर मोहर लगाकर लाक कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें