फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे तक प्रतिबंधित रहेंगे मौरंग के ट्रक, जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। डीएम मन्नान अख्तर व हमीरपुर डीएम अभिषेक कुमार के समन्वय से मौरंग वाहनों के लिए बनी 18 घंटे की डायवर्जन नीति के तहत लोगों को अब हाईवे के भीषण जाम से राहत मिलनी शुरू हो गई है। एसडीएम ने बताया कि इस रूट डायवर्जन नीति के तहत जालौन व हमीरपुर के घाटों से चलने वाले मौरंग के ट्रकों पर इस मार्ग पर 18 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मौरंग के ट्रक सिर्फ रात में ही 6 घंटे ही निकल सकेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि हाईवे पर जाम का सबसे बड़ा और मुख्य कारण मौरंग घाटों पर चलने वाले ट्रक है। सर्विस रोड निर्माण की वजह से यहां जाम के हालात और ज्यादा खराब हो गए है। पिछले सप्ताह से जालौन डीएम मन्नान अख्तर व हमीरपुर डीएम अभिषेक कुमार के बीच चल रहे मंथन के बाद अब मौरंग के वाहनों के लिए डायवर्जन नीति बनाई गई है। इससे कालपी के जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि डायवर्जन नीति के अनुसार अब मौरंग पर चलने वाले बड़े वाहन इस हाईवे पर 18 घंटे प्रतिबंधित रहेंगे। सिर्फ रात के बारह बजे से सुबह छह बजे तक ही मौरंग पर चलने वाले वाहन इस हाईवे से गुजर सकेंगे। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। डायवर्जन नीति शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही एक या दो दिन में इस हाइवे से गुजरने वाले बाहर के बड़े वाहनों के डायवर्जन को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिससे सर्विस रोड निर्माण कार्य के दौरान हाईवे से जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें