फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान का उपयोग मानव हित में करें-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सभागार में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान माडल, चित्रकला, निबंध और मौखिक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का बढ़-चढ़ कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि विज्ञान का उपयोग मानव हित में करने व जल संरक्षण के लिए जागरूक रहने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में जिले की बहुत प्रगति हुई है।


जिले से शुरू की गई कौन बनेगा नन्हा कलाम प्रतियोगिता को राज्य स्तर पर भी मान्यता मिल गई है। शीघ्र ही चयनित 15 नन्हे कलाम को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने कहा कि विज्ञान के नवाचार में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। साहित्यकार अयोध्या प्रसाद ‘कुमुद’ ने कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश शाही व जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विनय कुमार गुप्ता के अलावा नीरज श्रीवास्तव, सारिका आनंद, अरुणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, आफताब आलम, प्रवेंद्र सिंह, आशीष तिवारी, योगेंद्र, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता, आशीष साहू व राघवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें