फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कस्तूरबा विद्यालय में 61 छात्राएं और तीन शिक्षिकाएं गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एसडीएम ज्योति सिंह ने सोमवार को कस्बे के हाटा क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षण व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण में 61 छात्राएं और तीन शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिलीं। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आवासीय छात्रावास की व्यवस्था देखी। पंजीकृत 161 छात्राओं के सापेक्ष 100 छात्राएं मौके पर उपस्थित मिलीं जबकि तीन शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिलीं। इनमें ऋतु वर्मा आकस्मिक अवकाश पर थीं, रूबी और प्रमिला माह जनवरी से ही लगातार अनुपस्थित पाई गईं। अनुपस्थित छात्राओं की एसडीएम ने समुचित जानकारी हासिल की। स्टेशनरी एवं बाथकिट की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। लक्ष्मी ट्रेडर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री का निरीक्षण करने पर उसकी गुणवत्ता संतोषजनक नही पाई गई। विद्यालय में चल रहे बिल्डिंग के निर्माण की जांच में कार्य की गुणवत्ता घटिया मिली। इसको लेकर उन्होंने जेई को नोटिस दिए जाने की बात कही है।
एसडीएम ने शिक्षण कक्षों, रसोई, शौचालय में साफ सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस की व्यवस्था देखी। सुरक्षा की दृष्टि से छात्रावास के गेट, खिड़की और चौकीदार की स्थिति जांची। एसडीएम ने अनुपस्थित दोनों शिक्षिकाओं पर कार्यवाही करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर संबंधित ट्रेडर्स को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें