फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी ठहाकों से गूंजेगा कोंच का महामूर्ख सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल की तरह इस बार भी महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन 21 मार्च को दोपहर को एक बजे से स्थानीय केलरगंज में आयोजित होगा। इस साल के महामूर्ख डॉ. पीडी चंदेरिया हैं, उनके आवास से उठ कर बारात गाजे बाजे के साथ महामूर्ख सम्मेलन स्थल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन



कोंच की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने वाली प्रमुख संस्था बुंदेली संस्कृति एवं लोक कला संबर्द्धन संस्थान के माध्यम से आयोजन किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


पूर्व में रंगकर्म से जुड़ी रही कोंच की दो महान विभूतियों स्व. रामरूप स्वर्णकार पंकज व स्व. भवानीशंकर लोहिया बंधु को समर्पित इस कार्यक्रम में गीत संगीत और हास्य व्यंग्य की भरमार होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अधिकांश प्रस्तुतियां महामूर्ख के इर्द गिर्द तो होंगी ही, उनके साथ आने वाले बारातियों और कोंच के अन्य नामचीन लोगों को लेकर भी होंगी।

वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार एवं नगर कार्यवाह पवन झा ने बताया है कि संघ का होली मिलन 21 मार्च गुरुवार को सुबह आठ बजे भारत माता मंदिर पर मनाया जाएगा।

कायस्थ समाज 22 मार्च को होली मिलन समारोह मनाएगा। नगर पालिका के सामने पुराने अस्पताल में स्थित चित्रांश आस्था केंद्र में दोपहर दो बजे से होली मिलन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें