फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गेहूं, चना, सरसों समेत छह फसलों के बीज पर 50 फीसदी अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रबी की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। जिले के सभी नौ विकासखंडों के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों और तोरिया के बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसान निर्धारित दर पर बीज खरीद सकते हैं। बीज के बिक्री मूल्य पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। अनुदान का लाभ देने के लिए ई-लॉटरी से किसानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी समीर ने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। कृषि विभाग ने विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की प्रति किलोग्राम दर निर्धारित की है। गेहूं का बीज 47.38 रुपये, तोरिया 117.83 रुपये, सरसों 128.54 रुपये, चना 95 रुपये, मटर 76.70 रुपये और मसूर का बीज 109.48 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगा। इन दरों पर 50 प्रतिशत अनुदान देय होगा। बीज पर अनुदान और बुकिंग से संबंधित जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार या उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी मोबाइल नंबर 07000367358, 08858222253, 09936481190 और 07839882812 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें