चने के होरा भूंजने के दौरान खेताें में आग लग गई। आग की लपटें देख किसानाें में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किसानाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब आठ किसानाें की 45 बीघे गेहूं, चना व अरहर की फसल जलकर राख हो गई।
कदौरा थानाक्षेत्र के गुलौली गांव के चरवाहे खेत पर जानवर चराने गए थे। वहां ये लोग चने के होरा भूूंजने लगे। तभी तेज हवा के कारण खेत में आग लग गई। यह देख आसपास खेताें पर मौजूद किसानाें में अफरा, तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे किसानाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान वली खंा, चिन्नू पाल, असलम बेग, हसमुद्दील, वाहिद, जहूर, शहजाद, हसीब व नसीम आदि किसानाें की करीब 45 बीघे की गेहूं , चना व अरहर की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानाें को लाखाें का नुकसान हुआ है। देर शाम तक पीड़ित किसानों ने थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। थानाध्यक्ष लालमणि सिंह का कहना है कि अगर तहरीर आती है तो वह जांचकर कार्रवाई करेगें।