फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिलाई शपथ, बनाई गई टीम 29

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोंच। सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज में ‘चुनाव पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता मेला’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि वही देश तरक्की कर सकता है जिसका गणतंत्र मजबूत हो और हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए पहले खुद को जागरूक करना होगा और इसके बाद दूसरों को भी प्रेरित करना होगा कि वह निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और आवश्यक रूप से अपना वोट डालने जाएं।
जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल ने बताया कि देश में मतदान के लिहाज से जिला जालौन को अव्वल बनाने के लिए सौ प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वीप सोल्जर्स की टीमें बनाई गई हैं और जिन्हें टीम-29 का नाम दिया गया है। टीमों को चुनाव बाद सम्मानित भी कराया जाएगा। छात्रा शीतल, प्रिंसी, गोल्डी, कपिल, प्रिंस, रूबी, कविता, सविता, रोहिणी, काजल, राघवेंद्र सिंह, देव सोनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ शीशराम सिंह, बीडीओ सत्तीदीन, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आरबी जैन, प्रबंधक अंकुर यादव, ब्रज बल्लभ सिंह सेंगर, सरनाम सिंह यादव, सीडीपीओ वंदना वर्मा, कस्तूरबा स्कूल की वार्डेन वंदना वर्मा, के के सोनी, आशुतोष मिश्रा, ब्रजेंद्र यादव, संजय सिंघाल, अनीता सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्लोगन, कविता, गीत के लिए टॉप टेन होंगे सम्मानित
कोंच। मतदाता जागरुकता के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से गीत, कविता और स्लोगन भी आमंत्रित किए हैं। स्वीप के नोडल अधिकारी गिरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोग अपने स्लोगन, कविता या गीत उन्हें भेज सकते हैं। अच्छे स्लोगन, गीत या कविता के टॉप टेन लोगों को सम्मनित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें