फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक भिड़े, जालौन औरैया मार्ग पर लगा रहा सात घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन औरैया मार्ग पर सोमवार रात लगभग तीन बजे बस्तेपुर की निर्माणाधीन पुलिया के पास पहले निकलने के चक्कर में दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। जिससे दोनों ट्रक सड़क पर ही आड़े तिरछे खड़े हो गए। इससे जालौन औरैया मार्ग पर जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम के झाम से राहगीर लगभग सात घंटे तक जाम से जूझते नजर आए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जाम को खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन रात में सिर्फ छोटे वाहनों को ही निकाला जा सका। सुबह पुलिस ने जेसीबी मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया तब जाकर करीब नौ बजे जाम खुला।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर व आलामपुर के पास हाईवे पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां पर एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन हो जा रहा है। सोमवार रात पहले निकलने की होड़ में दो ट्रक आमने सामने से टकरा गए। जिससे दोनों ट्रक सड़क पर ही आड़े तिरछे खड़े हो गए। दोनों ट्रकों के क्षतिग्रस्त होने की वजह देखते ही देखते जालौन औरैया मार्ग पर भीषण जाम लग गया।

स्थिति यह रही कि सड़क के दोनों ओर पांच पांच किलोमीटर तक ट्रकों व अन्य वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। रात तीन बजे से शुरू हुए जाम के झाम से सुबह नौ बजे तक राहगीर जूझते रहे। जिससे यात्रियों व अन्य राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सात घटें तक जाम में कई यात्री वाहन भी फंसे रहे, जिससे भीषण सर्दी में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मेहनत के बाद पुलिस सिर्फ यहां से छोटे वाहनों को ही निकाल सकी। वहीं कई वाहनों को पुलिस ने रूट डायवर्जन कर बाबई से होते हुए निकलवाया। सुबह जब ट्रक हटाए गए तब रूट को सुचारु किया गया। अभी कुछ दिन पूर्व भी इसी मार्ग पर यमुना पुल पर ट्रकों की टक्कर से जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें