फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता विफल, जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। प्रांतीय स्तर पर शासन से वार्ता विफल होने पर कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया। यही नहीं कर्मचारियों ने शपथ ली कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के परियोजना प्रबंधक कार्यालय में चल रहे बेमियादी हड़ताल के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि शासन स्तर पर समझौता वार्ता विफल होने के बाद संगठन ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है और जब तक चार सूत्री मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आंदोलन को राज्य कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है। जल्द ही आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री अश्वनी पांडेय, पंकज कश्यप, अनुराग सिंह, डीपीएम प्रेमप्रताप सिंह, डा. विनोद, रंजना दुबे, रचना दुबे, हरीसिंह, पुष्पांजलि, हाशिम अंसारी, दीपक सेंगर, दयाशंकर, जितेंद्र, आलोक, गौरव, अर्चना, जया आर्या, मुकेश, शिकुमार, अजय चौहान आदि संविदा चिकित्सक, एएनएम, आशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उधर हड़ताल के चलते जिला अस्पताल स्थित आयुष विंग में ताला लटका रहा। यहां रोजाना 150 से 180 मरीज आते है। इसी तरह डाटा फीडिंग का काम भी ठप हो गया है। धीरे धीरे हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें