फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बढेंगीं तो देश और समाज बढेगा-माधुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराईं गईं। रंगोली प्रतियोगिता में दीपा यादव और मुस्कान, बैडमिंटन में शिखा, मेहंदी में सोनाली तथा कैरम में प्रिया तिवारी व शिवांगी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कालेज की प्राचार्य डॉ. नीता रेजा, प्रबंधक विपिन शुक्ला, कोआर्डिनेटर अभिषेक रिछारिया व अतिथियों ने मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव की मुख्य अतिथि माधुरी पहारिया ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों खेलकूद, सांस्कृतिक व व्यवहारिक प्रतियोगिताएं करा कर उनकी प्रतिभा निखारने का कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि बेटियां बढ़ेंगी तो देश और समाज बढे़गा। पूजा अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभा में निखार आता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मृदुल दांतरे ने किया। शबाना बानो, मनीषा चंदेरिया, निधि मिश्रा, दीक्षा, गौरव, नौशाद, प्रतीक, राजवीर, उदयकांत वाजपेयी, अजय पाठक, महेंद्र, शाहरुख, निशांत मिश्रा आदि की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


रंगोली और मेहंदी में बतौर निर्णायक ऋतिक और कृष्णा सोनी मौजूद रहे। इस दौरान जानकी, रिंकी, नेहा, आस्था, निधि, मुस्कान, रचना, शिवानी, ऋतु, अमरीन, राधिका, प्रिया, रश्मि, रौली, दीक्षा, दीक्षा गुर्जर, पूजा, शायरा, शीलू, काजल व समीक्षा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें