फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद पुण्य का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का काम है। संस्था इसके लिए बधाई का पात्र है। संस्था को हमारी ओर से जो सहयोग चाहिए, वो बताए। ऐसे भलाई के काम में संस्था भी उनकी मदद करें। मदद का काम अनवरत चलने रहना चाहिए। यह बात संस्कार ग्रामोत्थान संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने कही। इस दौरान संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने वाले लोगों को स्वर्ण, रजत, ताम्र पदक व नटराज सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सबसे पहले घनश्यामदास समाजसेवी सम्मान युसुफ अंसारी, तुलसा देवी पत्रकारिता स्वर्ण सम्मान वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, रामनारायण वर्मा चिकित्सा स्वर्ण सम्मान डा. रेनू चंद्रा व रमेश चंद्रा, वृंदावनलाल वर्मा स्वर्ण सम्मान रंगकर्मी राज पप्पन को दिया गया। इसी तरह चिंतन चंद्रिका के लेखक डा. रामकृपाल को साहित्यिक स्वर्ण सम्मान, लखनलाल पाल की कृति ऋतदान को रजत, ओमनारायण चतुर्वेदी मंजुल को ताम्र सम्मान से नवाजा गया।

इसी तरह नटराज सम्मान से चित्रकार रोहित विनायक, समाजसेवा के लिए प्रवेश निरंजन, मुशीर अहमद, पवन गुप्ता, राजू गुप्ता, ह्देश गुप्ता, सलिल तिवारी, दिनेश राजपूत, शिक्षा के लिए महेंद्र भाटिया, पर्यावरण के लिए लक्ष्मण सिंह यादव, संगीतकार ब्रजमोहन सैनी, पत्रकारिता के लिए प्रभात दुबे, राहुल दुबे, ब्रजमोहन निरंजन, यदुराज यादव आदि को एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक संतराम सेंगर, विनोद चतुर्वेदी, कानपुर से आए पीयूष त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत शाक्या, सुधा शाक्या, डा. रविकांत शाक्या, मनीष नागर, अमित वर्मा, कृपाराम कृपालु, आशुतोष पाल, ऋषभ, आशीष, दीपक आदि ने सभी सम्मानित विभूतियों को माला पहनाकर, बैज लगाकर स्वागत किया और अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आईं गरीब महिलाओं को 101 साड़ियां बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें