फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शव रखकर जाम लगाने में 41 पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (उरई)। पेट्रोल पंप कर्मी का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने में 21 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क पर पड़ा मिला था। इस पर परिजनों ने हत्याकर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सरसौल निवासी अकिंत कुमार (22) मामा बंगरा निवासी रामऔतार के यहां रहकर पेट्रोल पंप पर काम करता था। मंगलवार को वह कुदारी निवासी दोस्त मनीष की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। बुधवार टहलने गए लोगों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन से टक्कर दिखाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
गुरुवार की सुबह परिजनों ने शव को रखकर बंगरा-माधौगढ़ रोड एक घंटे तक जाम कर दिया था। बिना शिकायत के सड़क जाम करने पर कोतवाली पुलिस ने 21 नामजद सहित व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह का कहना है कि 21 नामजद आरोपियों में से पुलिस ने बंगरा निवासी अवनीश कुमार उर्फ राज, प्रदीप सिंह राजावत व कुटरा निवासी अंकित सिंह राजावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ राम सिंह का कहना है कि अंकित की मौत पर पुलिस ने कार्रवाई की। परिजनों ने पुलिस को शिकायत किए बगैर बेवजह सड़क जाम कर दिया। कानून अपने हाथ लेना अपराध है। रोड जाम लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें