फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 38 हजार नोटिस दिए, 12 लाख की हुई वसूली, अब आरसी की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जलकर वसूलने के लिए जल संस्थान लगातार दो माह से अभियान चला रहा है। जिसमें बड़े बकायेदारों के खिलाफ नोटिस जारी हो रहे हैं। बुधवार को भी पटेलनगर में जेई ने टीम के साथ वसूली अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन


जल संस्थान का वसूली अभियान अंत की ओर है। जिसमें अभी तक करीब 3700 नोटिस जारी हो चुके हैं। वहीं 12 लाख की वसूली भी जल संस्थान ने कर ली है। उरई नगर में जल का करीब नौ करोड़ का बकाया है। दो बार नोटिस जारी होने के बाद कनेक्शन धारकों ने पानी का बिल जमा नहीं किया। अंतिम नोटिस जारी हो चुके हैं। अब बकायेदारों के खिलाफ आरसी भी जारी होगी। जिसमें करीब 90 सरकारी विभाग भी हैं। जिन पर लाखों रुपये का बकाया है। नगर में 27500 पानी के उपभोक्ता है। बुधवार को जेई श्याम बहादुर ने पटेलनगर में वसूली अभियान चलाकर 10 लोगों को पानी के कनेक्शन काटे। वहीं, 3600 रुपये की वसूली की गई। जेई ने बताया कि विभाग की ओर से दो माह से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। 3800 नोटिस जारी किए जाने थे। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद आरसी जारी करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें