तहसील क्षेत्र में उपेक्षित पड़ी तीन सड़कों केे निर्माण का रास्ता साफ हो
गया है। प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर
कर प्रथम किश्त के तौर पर 8 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को अवमुक्त कर
दिए हैं।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र
सिंह सरसेला ने बताया कि कालपी राठ रोड काशीखेरा से इटौरा तक
आरसीसी बन
चुका है। इसी रूट पर आगे इटौरा से कहटा तक शेष बची 11 किलोमीटर सड़क के
निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये शासन ने स्वीकृत कर दिए है। साढ़े सात करोड़
की प्रथम किश्त लोक निर्माण विभाग उरई को अवमुक्त कराई जा चुकी है। अब
जल्द ही आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार कालपी के
मेन बाजार की सड़क के निर्माण कार्य
22 लाख रुपये की लागत से कार्यदायी
संस्था ने शुरू कर दिया है। इसी प्रकार आटा मुसमरिया रोड से शाहजहांपुर के
संपर्क मार्ग के लिए 40 लाख रुपये मंजूर हो गया है। लोक निर्माण विभाग खंड
तीन के अधिशाषी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि शासन से मिली धनराशि से
सड़कों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया है।