फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3565 मतदाता चुनेंगे भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष

विज्ञापन
कोच में बैंक शाखा प्रबंधक से वार्ता करते तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले निर्वाचन में 1 अगस्त को वोटिंग होगी। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा की देखरेख में संपन्न होने वाले चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज गेट के ठीक सामने स्थित उप्र भूमि विकास बैंक सहकारी समिति में पांच वर्ष के अंतराल में अध्यक्ष पद का चुनाव सदस्यों द्वारा किया जाता है। इस सहकारी समिति में कोंच व नदीगांव क्षेत्र से जुड़े खाताधारक सदस्य ही मतदाता हैं जिनकी संख्या 3565 है। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 24 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, 26 अगस्त को सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नाम वापिसी की प्रक्रिया होगी। 1 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सिर्फ वही सदस्य चुनाव लड़ सकता है जिसके ऊपर इस बैंक का कोई बकाया न हो, बकायेदार चुनाव नहीं लड़ सकेगा। सहकारी बैंक समिति के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सोनी, यशवंत सिंह, आलोक कुमार, रत्नसेन चंदेल, हरिमोहन यादव आदि चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें