माधौगढ़ विकास खंड में 61 सीटों के लिए चुनाव हुआ। इसमें मतगणना के बाद 35
प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। निर्वाचन अधिकारी ने जीते हुए
प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर
फूलमालाओं से स्वागत किया।
जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे से शुरू हुई
मतगणना के बाद समाचार लिखे जाने तक माधौगढ़ ब्लाक की 35 सीटों के परिणाम
घोषित कर दिए गए। इसमें कैलोर से आशा देवी ने 437 मत प्राप्त कर जीत दर्ज
की। इसी प्रकार अमखेड़ा प्रथम से जयचंद ने 295 मत, गोहनी से वीर सिंह ने
337, कुरसेड़ा प्रथम से जितेंद्र सिंह ने 365, अटागांव से अमर सिंह ने 451,
अकबरपुरा से वीरबहादुर ने 382, गढ़िया से प्रयाग नारायण ने 230, गोपालपुरा
प्रथम से रामेद्र प्रताप सिंह ने 308, गोपालपुरा द्वितीय से हरीराम ने
378, अमखेड़ा द्वितीय से जगमोहन ने 305, गोराभूपका से बलराम ने 461,
कुरसेड़ा द्वितीय से रेखा ने 523, मिझौना से ज्ञान स्वरूप ने 508, डिकौली
से प्रकाश सिंह ने 498, बोहरा से सोनिया ने 450, कुरौंती से राजकुमारी ने
360, गोपालपुरा द्वितीय से वीरसिंह ने 282, मिझौना द्वितीय से राजीव लोचन
ने 543, पूरनपुरा से ऊषा देवी ने 299, जैतपुरा से मुन्नी देवी ने 674,
बिरिया से जितेंद्र यादव ने 248, भंगा से कुसमा ने 224, गोहन प्रथम से अकल
सिंह ने 512, रूपापुर से मथुरा प्रसाद ने 352, धमना से विश्वनाथ प्रताप
सिंह ने 432, गढ़ा से मीरा देवी ने 436, गोहन द्वितीय से प्रभा देवी को
281,
चितौरा से गोविंद को 468, चाकी प्रथम से सवा खातून 288, महोई से
गुड्डी ने 396, सुल्तानपुरा से महेंद्रसिंह ने 354, ऊचा महाराजपुर से
नाथूराम ने 304, चाकी द्वितीय से अज्ञात देवी ने 465, मड़ोरी से चंद्रपाल
ने 265, अहेता से सुनील कुमार मो 240 मत लेकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों
को शिकस्त दी। जीतने के बाद इनका समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।