फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार मिले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विद्यालय स्टाफ गंभीर नजर नहीं आ रहा है इसकी बानगी तब देखने को मिली जब स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षण के लिए पहुंची तो दो दर्जन बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार व चर्मरोग से प्रभावित मिले। टीम ने सभी बच्चों को दवाएं दीं। वहीं एक बच्चे को हड्डी संबंधी बीमारी होने के कारण मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन


कदौरा के बबीना स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. रश्मि त्रिपाठी की अगुवाई में शनिवार को पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण में दो दर्जन से ज्यादा बच्चे जिनमें विवेक, अरविंद, प्रियांशु, दीपेंद्र, दीपक, नीतू, योगेश, रविंद्र, कृष्ण औतार, अजय, सुमित, मौसम, करन, धर्मेंद्र, रोहित, मनोज, अनिल, आकाश आदि खांसी-जुकाम, बुखार व चर्म रोग से प्रभावित मिले।

स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार बच्चों को लेकर सीएचसी कदौरा आई। जहां डॉ. विशाल सचान ने उनका इलाज किया वहीं एक बच्चे अजय को हड्डी संबंधी बीमारी पाई गई। इस पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज उरई भेजा गया। डॉ. रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि रुटीन चेकअप के लिए गए थे।
विज्ञापन


विद्यालय में बीमार बच्चों की संख्या अधिक होने पर सीएचसी लाए जहां उनका इलाज किया गया। इसके बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल सचान ने कहा कि मौसम का बदलाव भी हो रहा है, जल्द ही दो टीमें क्षेत्र में मौजूद विद्यालयों में कैंप कर बच्चों का परीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें