फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से शुरू होगा आमरण अनशन

Thu, 28 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन में रेल आंदोलन के तहत अनशन पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति  तहसील गेट के सामने  क्रमिक अनशन कर रही है। यह अनशन 52वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान 30 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन


रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर को रेलवे मानचित्र पर लाए जाने के लिए चलाया जा रहा क्रमिक अनशन 52वें दिन भी जारी रहा। अनशन के 52वें दिन गुड्डन महाराज, रामजी लाक्षाकार, अन्नू महाराज, अशोक दीक्षित व किशुनलाल कौशल को पूर्व मंत्री चैनसुख भारती ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया।

इससे पूर्व 51वें दिन के अनशनकारियों को समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने जूस पिलाकर  अनशन समाप्त कराया। यहां 30 अप्रैल से शुरू हो रहे आमरण अनशन की भी रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें