फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने व अधिक रेट में सामग्री बेचने पर 30 के पास निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत ईओ ने लॉकडाउन में पास बनवाकर बेवजह घूमने वालों व तय रेट से अधिक दामों में होम डिलीवरी करने पर 30 लोगों के पास निरस्त कर दिए है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना वायरस में लगे लॉक डाउन में होम डिलीवरी व सहायता के लिए नगर पंचायत ने एक सैकड़ा लोगों के पास बनाए थे, लेकिन कुछ लोग पास का उपयोग अपने निजी कार्य एवं बेवजह घूमने में कर रहे थे। इसकी शिकायत पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह को लगातार मिल रही थी। सोमवार को ईओ सुनील कुमार सिंह ने निगरानी समिति के 12 सदस्यों के पास निरस्त कर बेवजह घूमने फिरने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि नगर के लोगों को उक्त लोग अकारण परेशान करने एवं अन्य प्रांतों से लौट रहे लोगों से अभद्रता करने की शिकायतें भी आ रही थीं, जिस पर एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। सभासदों के सहयोग से अन्य लोगों को जोड़ा गया है। बताया कि होम डिलीवरी के नाम पर अधिक वसूली एवं कार्य न करने पर छह सब्जी व 12 फल विक्रेताओं के पास भी निरस्त किए है उनके स्थान पर दूसरे लोगों को होम डिलीवरी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

राहत सामग्री बांटने वालों के पास निरस्त
उरई। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले व दूसरे लॉकडाउन के दौरान कई समाजसेवियों के पास राहत सामग्री बांटने के लिए जारी किए गए थे। शिकायत आ रही है कि यह लोग अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमते हैं, इसलिए होम डिलीवरी वालों को छोड़ कर सभी के पास राहत सामग्री व भोजन बांटने के लिए जारी किए गए पास निरस्त किए जाते हैं। सोमवार के बाद इन सभी लोगों पर अनावश्यक रूप से बाहर घूमने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें