फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईस्कूल गृह विज्ञान में 293, इतिहास में 59 छात्र गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने केंद्र का लिया जायजा, व्यवस्थापकों के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान विषय की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जनपद में इस विषय में कुल 4350 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 4057 उपस्थित रहीं, जबकि 293 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा में 526 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 505 उपस्थित और 21 गैरहाजिर रहे। इनमें 12 छात्र व तीन छात्राएं शामिल रहीं।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1260 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1201 परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 59 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 36 छात्र और 23 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने कोंच नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई: छह केंद्रों पर हुई अंग्रेजी की परीक्षा
फोटो-17-मार्निंग स्टार स्कूल से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
सीबीएसई की जारी बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा जिले में छह केंद्रों में हुई। इसमें एक केंद्र जालौन नगर में है। एसआर पब्लिक स्कूल, विनायक एकेडमी, महर्षि विद्या मंदिर, मार्निग स्टार चिल्ड्रेंन एकेडमी व जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। एक केंद्र कन्हैया लाल विद्यालय जालौन में बनाया गया है। जिसमें हाईस्कूल के 3043 व इंटरमीडिएट के 2879 कुल 5922 परीक्षार्थी पंजीकृत है। मार्निग स्टार चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य रजनीश ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्र पर शासन की गाइडलाइन के अनुसार कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें