फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जोड़ोें ने थामा एक दूजे का हाथ

Mon, 15 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोधी समाज का आठवां सामूहिक विवाह समारोह कुइया रोड स्थित लोधी धर्मशाला में हुआ। इसमें 29 जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। मुख्य अतिथि एवं केंद्र्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से दहेज प्रथा को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। समाज केे लोगों को ऐसे पुण्य काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सांसद और पूर्व सांसद ने भी आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर 29 जोड़ोें की बारात धर्मशाला के गेट पर पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई। द्वारचार के बाद दूल्हों को मंच पर लाया गया। इसके बाद एक-एक कर सजी-धजी दुल्हनें मंच पर पहुंची। जोड़ों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली तो समूचा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दोनों पक्ष के आए लोगों के लिए पंडाल में ही खाने की व्यवस्था की गई। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि समाज की गरीब बेटियों केे हाथ पीले करने के लिए सामूहिक विवाह अच्छा साधन बन रहा है। इस प्रयास को आगे बढ़ाना चाहिए। सांसद भानू वर्मा ने भी समिति केे प्रयासों की सराहना की।

कहा कि इस नेक काम में वे मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद सभी जोड़ों ने एक ही पंडाल के नीचे बने मंडपों में अग्नि के सात फेरे लिए। आयोजकों ने बताया कि गृहस्थी के उपयोगी सामान भी उपहार में दिए जा रहे हैैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। उन्हें पानी, बिजली की कोई दिक्कत नहीं होगी। अब प्रदेश में कानून का राज चलेगा। समारोह में पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, ओमप्रकाश राजपूत, गिरजा चरण राजपूत, वीरसिंह एडवोकेट, किशोरी लाल, भगवान दास, ब्रजेंद्र सिंह, खेमचंद्र, श्याम सुंदर, जगदीश शरण, रविंद्र राजपूत, ओमप्रकाश, सिद्धगोपाल, मनोज, कंचन राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें