उरई। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में 1626 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट के 1213 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा जिले के 74 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 22375 परीक्षार्थियों में से 20749 ने परीक्षा दी और 1626 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा में 1885 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1729 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 156 गैरहाजिर रहे। जबकि इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 14865 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 13808 ने परीक्षा दी और 1057 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शाम की पाली में 16750 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 15537 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1213 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि दोनों पालियों में 2839 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षाएं शांतिपूर्वक निपट गई। जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग की गई। इसके अलावा सचल दल ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।