फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरा डेरा में छापा मारकर 25 ड्रम लहन कराया नष्ट

विज्ञापन
कालपी क्षेत्र में शराब की भट्ठी नष्ट कराती टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी टीम ने कबूतरा डेरा में छापा मारकर 25 ड्रम लहन नष्ट कराकर चार भट्ठियां नष्ट कराईं। इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिकचंद पटेल, एसएसआई आनंद कुमार सिंह तथा आबकारी अधिकारियों की टीम ने कालपी हाईवे के समीप लंगरपुर गांव के कबूतरा डेरा में छापा मारा। मौके से अवैध शराब बनाने वाली चार लोहे की भट्ठियां, केमिकल तथा उपकरण बरामद कर किए। पुलिस ने मौके से बरामद 25 ड्रम शराब बनाने वाला लहन नष्ट कराया। पुलिस का छापा पड़ने पर डेरे में रहने वाले पुरुष रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने 210 लीटर कच्ची शराब तथा मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफ लता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें