फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिवाली को 25 दिन बाकी, 50 फीसदी सड़कें बदहाल

सार

उरई जिले में आधी से अधिक सड़कें अब भी जर्जर हालत में हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
फोटो -26 कदौरा इकौना मार्ग पूरी तरह ध्वस्त। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई। जिले में 50 फीसदी सड़कें अभी भी खस्ताहाल पड़ी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चे और आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। हल्की बारिश में भी गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री ने त्योहार के पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। दिवाली को केवल 25 दिन बचे हैं। इसके बाद भी जिले की कई खस्ताहाल सड़कों पर काम शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि विभाग का रवैया ऐसा ही रहा तो त्योहार क्या एक साल बाद भी काम नहीं हो पाएगा। वैसे ही वह कई वर्षो से खस्ताहाल सड़क से गुजर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उम्मीद जगी थी। इसके बाद भी यहां कोई सुनने वाला नहीं है।



जिले की यह प्रमुख बदहाल सड़कें

फोटो -26 कदौरा इकौना मार्ग पूरी तरह ध्वस्त। संवाद
कदौरा-इकौना मार्ग ध्वस्त, कई गांवों के लोग हलकान

कदौरा। कस्बे से इकौना तक लगभग 16 किमी लंबा मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इससे करीब क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। इकौना, लोदीपुर, हरचंदपुर, परौसा, रैला, जमरेही, बावनी,निस्वापुर,जक्सिया समेत कई गांवों के ग्रामीण आवागमन के लिए परेशान हैं,लगभग डेढ़ साल से ध्वस्त पड़ी है। हरचंदपुर निवासी आशीष सिंह और इटौरा बावनी के राजू प्रधान ने बताया कि लंबे समय से सड़क जर्जर है। (संवाद)
विज्ञापन



फोटो - 27 मवई छिरावली को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
पांच किलोमीटर की सड़क गड्ढों में तब्दील

एट। टिकरिया नहर कोठी से मवई छिरावली दो गांव को जोड़ने वाली पांच किलोमीटर की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह सड़क चार साल पहले बनाई गई थी। इसके बाद कोई देखने भी नहीं आया। सड़क की स्थिति यह है कि सड़क कम मिट्टी ज्यादा दिख रही है। वही गांव के लोगों का कहना है कि पांच किलोमीटर की सड़क आने-जाने में आधा घंटा लग जाता है। कभी कभार लोग गिर के चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीण बृज किशोर पाल, गोपी शरण पांचाल, गजेंद्र सिंह सेंगर, रामू शर्मा आदि ने बताया कि सड़क का डामर गायब हो गया है। अब गिट्टी में चल रहे हैं। (संवाद)




फोटो - 28 पहाड़गांव को जोड़ने वाली सड़क में हुए गड्ढे। संवाद
बारिश से गढ्ढों में तब्दील हुआ कोंच से पहाड़गांव मार्ग

पहाडगांव। बारिश के चलते कोंच से पहाड़गांव जाने वाला 15 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह गड्ढा युक्त हो गया है। इसमें आए दिन हादसे हो रहे हैं। कहीं-कहीं तो सड़क पूरी तरह उखड़कर कच्ची मिट्टी में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर पड़ने वाले करीब एक दर्जन गांवों के लोग खासे परेशान हैं। हालत यह है कि दो पहिया, चार पहिया वाहन इन्हीं पानी भरें गड्ढों में फंस कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। (संवाद)


फोटो - 29 आटा से अकोढ़ी मार्ग पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त। संवाद
डेढ़ साल में दोबारा गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क
आटा। आटा से अकोढ़ी मार्ग की मरम्मत डेढ़ साल पहले हुई थी। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी खंड 3 ने कुल 4.6 किलोमीटर सड़क पर 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे। मरम्मत के दौरान लगभग 800 मीटर हिस्सा ट्रैफिक के चलते छोड़ दिया गया था। अब पूरी सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से लगभग 15 गांवों की करीब 35 हजार की आबादी जुड़ी है, जो रोज इसी सड़क से निकलती है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें हादसे होना अब आम बात हो गई है। अकोढ़ी निवासी रवि, महेंद्र, संदीप, अमीसा के रविंद्र पाल, तगारेपुर के राहुल का कहना है कि सड़क बनने के बाद लगा था कि अब कुछ राहत मिलेगी, लेकिन अब सड़क खस्ताहाल हो चुकी है,वाहन तो छोड़ो पैदल चलना भी मुश्किल होता है। (संवाद)




वर्जन
इस संबंध में बैठक हो चुकी है। काम भी शुरू हो गया है। क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। त्योहार के पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।


केके सिंह, सीडीओ जालौन

फोटो -26 कदौरा इकौना मार्ग पूरी तरह ध्वस्त। संवाद- फोटो : credit

फोटो -26 कदौरा इकौना मार्ग पूरी तरह ध्वस्त। संवाद- फोटो : credit

फोटो -26 कदौरा इकौना मार्ग पूरी तरह ध्वस्त। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें