राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 245 लोगों के यहां शौचालय बनवाने
की स्वीकृति दी गई है। योजना के लिए शहरवासियों से दो माह पूर्व आनलाइन
आवेदन मांगे गए थे। इसमें 2500 लोगों ने आनलाइन आवेदन किए थे। इसी क्रम में
सोमवार को चार वार्ड के 60 लाभार्थियों को स्वीकृत फार्म देकर कार्य शुरू
करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
योजना के तहत शहर के उन घरों में शौचालयों का निर्माण किया जाना है जहां
अभी तक शौचालय नहीं है। एक शौचालय के निर्माण के लिए सरकार 8 हजार रुपये
देगी। योजना का लाभ लेने के लिए लगभग दो माह पहले 2500 लोगों ने आवेदन किए
थे। इनमें 245 शौचालय निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है।
सोमवार
को पालिका ने 22, 24, 26 व 28 वार्डों के 60 लाभार्थियों को सूचित कर फोटो
आईडी व राशन कार्ड के आधार पर स्वीकृति फार्म वितरित कर दिए। शेष
लाभार्थियों को भी जल्द ही स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। इस योजना में आधे
रुपये राज्य
सरकार और आधे केंद्र सरकार देगी। लाभार्थियों को फार्म देकर
खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शौचालय के टैंक खोदकर
उसकी फोटो जमा करने पर 50 फीसदी धनराशि यानि चार हजार रुपये लाभार्थी के
खाते में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद जब शौचालय का निर्माण पूरा होने को हो
तो उसकी फोटो जमा करने पर बाकी चार हजार रुपये खाते में भेज दिए जाएंगे।