फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 2448 का इलाज

विज्ञापन
जन आरोग्य मेला में मरीजों को देखते डॉक्टर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन 30 ग्रामीण व छह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 36 स्थानों पर हुआ। इसमें 2448 मरीज देखे गए और 131 गोल्डनकार्ड बनाए गए। हरीपुरा में 95 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने मरीज देखने के साथ निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, पैथोलॉजी जांच समेत निशुल्क दवा भी वितरित की जाती है। इस दौरान नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता द्वारा 95 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उरगांव में डॉ. राजीव दुबे व डॉ. रणधीर सिंह ने 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का वजन कराने के साथ ही कमजोर बच्चों को पूरक आहार की जानकारी दी गई। मेले में फार्मासिस्ट रूबी, उमा, आरती यादव, रेनू, जयंती, कन्हैया, सुमन शर्मा, श्याम कुमारी, रेखा, मोहनलाल आदि ने सहयोग किया।
सिरसाकलार संवाद के अनुसार, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें इलाज के साथ पात्रों के गोल्डनकार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले के आयोजन में आए लोगों का कहना है कि इससे पैसा व समय दोनों की बचत होती है। डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि 60 मरीजों की जांच की गई। इसमें डॉ आशीष सिंह, डॉ संगीता, योगेश कटियार, पुष्पा यादव, आशा कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें