फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर से नदारद मिले 24 कर्मचारी-अधिकारी

Mon, 27 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं अपर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर ने शहर के 22 दफ्तरों का निरीक्षण किया। उन्हें 24 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने इनके एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त झांसी उर्मिला सोनकर और जेवी परमार्थ प्रशासनिक अधिकारी ने जिले का दौरा किया। सुबह 10.30 बजे से कलक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका, जिला अस्पताल समेत 22 कार्यालय का निरीक्षण किया।

उन्हें जिला आबकारी अधिकारी, खनन अधिकारी समेत अन्य विभागाें में 24 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान वार्डों में पहुंचकर मरीजों से दवाओं के बारे में जानकारी ली। जेल से आए कैदी हरिओम उपाध्याय ने कहा कि जेल में फार्मासिस्ट कैदियों का इलाज न कर अभद्रता करते हैं। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई की जानकारी सीएमएस से ली।
विज्ञापन


डाक्टरों और अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी कि समय से ड्यूटी पर आएं और सरकार की मंशा के अनुरूप साफ सफाई रखें। अस्पताल में मरीजों ने अल्ट्रासाउंड बंद रहने की शिकायत की। उन्होंने पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें