फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने मतदान के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अमर उजाला के महाअभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत छत्रसाल इंटर कालेज में एनएनसी गर्ल्स यूनिट ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान का महत्व बताया और 29 अप्रैल को बढ़ चढ़ कर मतदान में शामिल होने की अपील भी की। इसी कड़ी में कैडेट्स और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारी सम्मान की सुरक्षा की शपथ भी ली।
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व बिना मतदान के अधूरा है। लोगों को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। मतदान का दिन अवकाश का नहीं बल्कि हमारे लिए अपनी देश के प्रति जिम्मेदारी को निभाने का दिन होता है। अधिक से अधिक मतदान करें और एक साफ सुथरी व स्थायी सरकार चुनें।

शिक्षकों ने बताया कि लोग केवल स्वयं ही नहीं बल्कि नाते रिश्तेदारों को भी 29 अप्रैल के दिन मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कालेज परिसर के आसपास रैली भी निकाली। सभी ने नारी सुरक्षा के साथ-साथ मतदान करने की भी शपथ ली। इस दौरान कौशिकी शर्मा, तनु, काजल, सुरभि, शिवांगी, पूजा विश्वकर्मा, अनन्या श्रीवास्तव, रिचा तिवारी, एनसीसी आफिसर एवं कंपनी कमांडर रवि प्रताप सिंह, पूर्व लेफ्टिनेंट सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें