फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली की शिकायत पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों के साथ घटतौली की घटनाएं आम होती जा रही हैं। इससे किसानों में काफी असंतोष है।
विज्ञापन


बुधवार को मंडी में कुछ किसानों ने आढ़तियों पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वाद विवाद के साथ दोनों ओर से तीखी झड़पें शुरू हो गईं।

बात बढ़ते देख दुकानदार ने किसानों की घटी फसल के पैसे दिए, तब जाकर मामला शांत हुआ। किसानों की फसल का उचित दाम देने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं।

लेकिन अफसरों की अनदेखी से कुछ आढ़तिये घटतौली कर किसानों को चूना लगा रहे हैं। बुधवार को नगर निवासी माहेश्वरीदीन अपना 39 क्विंटल मटर बेचने गल्ला मंडी स्थित एक आढ़त पर पहुंचे।
विज्ञापन


दुकानदार ने 39 क्विंटल मटर अपनी तराजू पर तौली तो वो 36 क्विंटल निकली। इस बात को लेकर किसान व दुकानदार के बीच बहस शुरू हो गई।

तभी उसी दुकान पर किसान सिकंदर भी 100 क्विंटल मटर लेकर पहुंच गए, जिसमें से 99 क्विंटल मटर 65 किलो निकली। इस पर दोनों किसानों ने अपने साथ आए अन्य किसानों के साथ हंगामा शुरू कर दिया।

किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी समिति के कर्मचारियों की मिलीभगत से आढ़तिये किसानों को चूना लगा रहे है। किसानों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही।
विज्ञापन


बाद में दुकानदार ने किसानों के घटे माल के पैसे दिए। उधर, इस बाबत मंडी निरीक्षक राकेश मिश्रा का कहना है कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

घटतौली से नाराज किसानों ने किया हंगामा
कृषि उत्पादन मंडी समिति में घटतौली की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें