फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के झंडे स्टीकर निकाले, रूट मार्च भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडे चुनाव को लेकर जारी कवायद में बुधवार को अधिकारियों ने वाहनों की संघन चेकिंग की। इसमें चार पहिया वाहनों पर लगे झंडों और स्टीकर्स के अलावा किसी भी तरह की लगी नेम प्लेट उतरवाई गई।
विज्ञापन



एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ शीशराम सिंह, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। स्टेट बैंक, चंदकुआ जैसे व्यस्ततम स्थानों पर चेकिंग की गई। चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। वाहन पर लगे झंडे, स्टीकर लगे मिले, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने निकलवा दिया।


चार वाहनों पर से झंडे और नेम प्लेट उतरवा कर जुर्माना वसूला गया। इसी तरह रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम ने रामपुरा, जगम्मनपुर, हमीरपुरा, उमरी आदि स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद ने लोगों से कहा कि वे निर्भय होकर मतदान में हिस्सा लें और किसी भी तरह के प्रलोभन में न फंसे। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार यमुना पुल के पास हाईवे पर एसडीएम सुनील शुक्ला की देखरेख में कारों की चेकिंग की गई जो कि देर रात तक जारी रही। एसडीएम का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें