फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न हों परेशान, दिव्यांग करेंगे ट्राई साइकिल से मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के तीन पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। बताया कि परेशान न हों, इस बार सभी बूथों पर दिव्यांगों के लिए शासन ने स्ट्रेचर और ट्राई साइकिल की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम भैरपाल सिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर, तरसौल व करतलापुर स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों पर पेयजल व्यवस्था, शौचालय, रैंप आदि देखे और कमियां मिलने पर ग्राम प्रधान को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ बैठक में एसडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रलोभन में न आएं। यदि कोई मतदान के लिए दबाव बनाता है अथवा प्रलोभन देता है तो तत्काल इसकी सूचना दें। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मदारीपुर प्रधान शिवानंद त्रिपाठी, तरसौल प्रधान वीरबहादुर, लेखपाल दीपक, सुदीप कुमार, सिंकू शुक्ला सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें