फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्गर पालिका की 14 दुकानों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका की 24 दुकानों की नीलामी बोली शुक्रवार की दोपहर टाउनहाल के मैदान में लगाई गई। इस दौरान 14 दुकानों की ही बोली हो सकी। सबसे कम बोली सवा छह लाख और अधिकतम साढ़े दस तक बोली हुई।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार, सफाई निरीक्षक अशोक कुमार व तहसीलदार श्रीराम यादव की मौजूदगी में नगर पालिका की दुकानों की नीलामी हुई। पहली दुकान 7.77 लाख में अखिलेश गुप्ता के नाम हुई। जबकि दूसरी दुकान 8.30 में आशीष गुप्ता ने ली। तीसरी दुकान 8.55 में सुनील शर्मा ने ली।

चौथी दुकान हरीबाबू पांचाल ने पांच हजार ज्यादा बोली देकर 8.25 लाख में ली। पांचवीं दुकान 8.75 लाख में रितुराज के नाम हुई। छठवीं दुकान 9.10 लाख में संतोष ने ली। जबकि सातवीं दुकान जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी, उसकी अधिकतम बोली लाखन सिंह ने 6.56 लाख लगाई लेकिन इसे पर्याप्त न मानते हुए निरस्त कर दिया गया। दो दुकानें अंकित गुप्ता ने सबसे ज्यादा बोली देकर ली। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चौदहवीं दुकान 6.20 लाख में चंद्रशेखर को मिली। जबकि सबसे ज्यादा बोली अंशु ने 10.55 लाख लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें