फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को समय से दें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कदौरा। सास बहू सम्मेलन का आयोजन बबीना स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आयोजित किया गया। इसमें परिवार नियोजन के बारे में आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों को दी हिदायत दी गई कि कि समय से महिलाओं को परामर्श केंद्र पर लाएं ताकि उन्हें बेहतर इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन


गुरुवार को ग्राम बबीना स्वास्थ्य उपकेंद्र में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत गर्भवती व महिला धात्री को लाभ मिल रहा है। एएनएम रजनी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन की जानकारी देकर जागरूक करना है ताकि कम पढ़े लिखे परिवार इस पर ध्यान देकर जागरूक हों एवं बच्चों में अंतर व छोटा परिवार रखें। इस अवसर पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार, मिष्ठान व उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान ताहरपुर प्रधान प्रतिनिधि नफीस बेग, चंद्रकुमारी, गरिमा, मंजू, सुशीला, गुड्डी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहु मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें