फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी रोकने को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए किसानों से मदद मांगी गई है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि खाद की किल्लत नहीं है। कृत्रिम रुप से किल्लत पैदा की जा रही है। ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि जनपद में यूरिया व डीएपी की कमी नहीं है। मांग के अनुरुप शासन से खाद मिल जाती है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं से उर्वरक क्रय करें। उन्होंने कहा कि अब खाद आधारकार्ड के माध्यम से ही मिलेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि उवर्रक की बोरी पर लिखे मूल्य पर ही समितियों व फुटकर विक्रेताओं से खरीदारी करें।

पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन से खाद खरीदते समय रसीद जरूर लें। यदि कोई विक्रेता खाद की बोरी पर लिखे मूल्य से अधिक वसूली करता है या पीओएस मशीन से रसीद देने में आनाकानी करता है तो इसकी शिकायत तत्काल उनके (जिला कृषि अधिकारी) या उप कृषि निदेशक के मोबाइल नंबर 9450220885, 7860324919, 9451404584 पर करें ताकि विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें