फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्वास्थ्य मेले में आए 2128 मरीज, सबसे ज्यादा त्वचा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के 30 ग्रामीण और छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें 36 चिकित्सक, 134 पैरामेडिकल स्टाफ ने 1168 पुरुष, 690 महिला सहित 2128 रोगियों का परीक्षण किया। इसमें 270 बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 72 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। 12 रोगियों का मलेरिया कार्ड से जांच की गई। 12 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। 89 गर्भवती महिलाओं का भी परीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मेले में 211 बुखार के रोगी, 246 लीवर संबंधी समस्याओं के मरीज आए। इसके अलावा 116 श्वसन संबंधी, 117 डायबिटीज के रोगी आए। सबसे अधिक 292 त्वचा संबंधी रोगों के रोगी आए। दो मरीजों में खून की कमी मिली। जबकि 50 उच्च रक्तचाप के रोगी देखकर उन्हें इलाज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें