फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरु हो गई होलिका दहन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। होली के दो दिन शेष रहते हुए नगर में लगभग 30 स्थानों पर होलिका की स्थापना के साथ हुरियारे होली पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले होली के पर्व पर होलिकाष्टक पर नगर के 25 वार्डों के लगभग 30 होलिका दहन स्थलों पर हल्दी, चावल एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलिका स्थापित की गईं हैं। होली के डांढा की स्थापना होते ही होलिका दहन के लिए लकड़ियों की व्यवस्था के लिए हुरियारों की टीमों में युवकों और किशोरों की टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


टीम से शामिल हुरियारे अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुट गए हैं। होलिका दहन की तैयारियों के साथ-साथ बाजारों में भी रंगों की चमक दिखाई देने लगी है। द्वारिकाधीश मंदिर के मैदान और मोहल्ला तोपखाना, नारोभास्कर, जोशियाना, खंडेराव, रावतान, गणेश जी समेत लगभग 30 स्थानों पर होलिका की स्थापना की गई है। महिलाओं ने होलिका दहन की अग्नि से घरों में जलाए जाने वाले गाय के गोबर के छोटे-छोटे उपलों को भी लगभग एक सप्ताह पूर्व से बनाना शुरू कर दिया है। होली के पर्व पर लोगों को चखाने के लिए स्वादिष्ट पकवान भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें