उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर करमेर रोड रेलवे क्रासिंग पर सबवे बनाने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को गाडर रखने के लिए दो घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया गया था। इसके चलते करीब एक घंटे मुंबई जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस कालपी स्टेशन पर खड़ी रही।
बता दें कि सबवे निर्माण के चलते इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर एक बजकर 10 मिनट से लेकर तीन बजकर 10 मिनट तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया था। इसी बीच गाडर रखने का काम किया। इसी दौरान मुंबई जा रही उद्योगनगरी एक्सप्रेस 2 बजकर 10 मिनट पर कालपी आ गई। इस पर ब्लाक के चलते उसे वहीं खड़ा कर दिया गया। ब्लाक क्लियर होने के बाद 3.45 मिनट पर उद्योग नगरी उरई स्टेशन आई। इसके चलते इस ट्रेन पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।