फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की पटरी फटने से खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। जमरेही अव्वल माइनर में देर रात पटरी फटने से एक दर्जन किसानों के खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। जिससे किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। किसान खेतों से पानी निकालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं।
विज्ञापन


रविवार देर रात जमरेही अव्वल माइनर के फटने से कस्बा माधौगढ़ के किसान हरदयाल की सात बीघा, अरविंद की चार बीघा, शंकर की 14 बीघा, रमेश की 11 बीघा, रवि यादव 5 बीघा, संजय के 3 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो पानी भरा देख सन्न रह गए।

किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद माइनर में कटान बंद कर पानी को रोका। किसानों का आरोप है कि इसकी सूचना विभाग को दी गई पर सूचना के बाद भी अभी तक सिंचाई विभाग से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। परेशान किसान किसी तरह पंपिंग सेट के माध्यम से खेतों का पानी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


किसान हरदयाल, अरविंद का कहना है कि गेहूं की फसल से शीघ्र पानी नहीं निकाला गया तो फसल सड़ जाएगी। इस बारे में सिंचाई विभाग का सहायक अभियंता जनार्दन राजपूत का कहना है कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है, मौके पर कर्मचारी भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें