फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को भी लड़कों की तरह दें अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गर्भ में पल रही बालिका को भी जन्म लेने का हक है। उसे सम्मान से जन्म लेने दें और लड़कों की तरह उन्हें भी सारे अधिकार व सुविधाएं दें। यह बात गर्ल्स चाइल्ड डे पर जलालपुर चिरगुवां स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज अनिल कुमार यादव ने कही।
विज्ञापन


सिविल जज ने उज्ज्वला योजना के तहत अंतर्गत चार महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन व पांच जरूरतमंदों को कंबलों का भी वितरण किया। जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी अकील अहमद, सीडीपीओ अंजली ने विभागीय योजनाओं को विस्तार से बताया।

भागीरथ गैस एजेंसी के संचालक सुरेंद्र पाल सिंह ने नि:शुल्क गैस वितरण की जानकारी दी। इस दौरान प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र, प्रधान राजवीर सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश बाबू शुक्ला, दीपमाला, पीएलवी टीम लीडर करन सिंह यादव, महेश सिंह परिहार, दीपक तिवारी, महेंद्र मिश्रा, रामदेव चतुर्वेदी, योगेंद्र तखेले, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें