फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 को मिला कन्या विद्या धन

Wed, 17 Aug 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चेक पाकर प्रसन्नमुद्रा में मेधावी व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्या विद्याधन योजना के तहत इंटर की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करने वाली मेधावी छात्राओं को एक समारोह में कन्या विद्या धन का चेक दिया गया। 30 हजार रुपये का चेक पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है। कन्या विद्याधन से बेटियों का मनोेबल बढ़ेगा। इसका सभी को
विज्ञापन


सदुपयोग करना है। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद इंटर पास करने वाली निर्धन परिवार की बेटियों को चेक दिए गए। कार्यक्रम में 200 छात्राओं को बुलाया गया था। शहर के सिटी सेंटर में जब एक-एक कर नाम बोले गए तो छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। 554 छात्राओं के खाते में धनराशि

भेजी जा चुकी है। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेधावियों के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कहा कि बेटियां इस धनराशि का सदुपयोग करें। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के लिए आगे आई है। जिलाधिकारी संदीप कौर ने कहा कि जब बेटी आगे बढ़ेगी तभी देश तरक्की करेगा। बेटियों को चाहिए कि इस
विज्ञापन


धनराशि को अपनी पढ़ाई पर ही खर्च करें। एसपी अशोक त्रिपाठी ने भी मेधावियों को सफलता के टिप्स दिए। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आनंद कुमार, डीआईओएस राजेंद्र
बाबू आदि अधिकारी व पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, चौधरी विष्णुपाल सिंह गुर्जर, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, महेश द्विेदी आदि मौजूद रहे।

इन मेधावियों को मंच पर मिला चेक
इंटर परीक्षा में 96.80 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली सुभद्रा रायकवार, 96.20 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली प्रगति गुप्ता, 96 फीसदी अंक हासिल करने वाली रत्न प्रिय पटेल, 95.60 फीसदी अंक हासिल करने वाली दीपाली गुप्ता, 95 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुई वर्षा वर्मा, 94.20 अंक प्राप्त करने वाली सबा खान के अलावा नेहा विश्वकर्मा, काजल पारस, निदा अख्तर, सोमवती को डीएम, एसपी, विधायक व अनय अतिथियों ने चेक सौंपा।

कन्या विद्या धन को जाया नहीं जाने देंगे
जिला की टापर सुभद्रा रायकवार के हाथों में जब चेक सौंपी गई तो उसने सरकार के प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस धनराशि से वह आगे की शिक्षा जारी रखेंगी। चाचा व चाची की परवरिश से पली बढ़ी सुभद्रा देश का नाम रोशन कर अपने माता पिता को सच्चा श्रद्धांजलि देना चाहती है।  रत्न प्रिया पटेल का कहना है कि बेटियां अब किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें