फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई । नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 20 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि फर्जी नियुक्ति पत्र देकर गुमराह किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतला माता मंदिर निवासी नागेंद्र कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों ने खातों में व नकद में कुल 20 लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। शिक्षा विभाग के नियुक्ति पत्र दिए। जांच कराने पर फर्जी निकला। रुपये वापस मांगने पर 27 फरवरी 2026 को आरोपी अनुराग कुलश्रेष्ठ उर्फ अनु ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी और घर आकर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद से धमकियों का सिलसिला जारी है। पीड़ित ने पुलिस को व्हाट्सएप चैट, फर्जी नियुक्ति पत्र और बैंक खातों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं। पीडि़त का कहना है कि आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से भी रकम वसूली। सभी को नौकरी लगवाने का भरोसा देकर यह रकम ली गई। सभी को कूटरचित (फर्जी) नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें