फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ गांव, नरी में 20 बकरियां जलकर मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। आग से जलकर पहाड़गांव व नरी में लगी आग में 20 बकरियां जलकर मार गईं।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव के मोहल्ला मचपटिया में बीती रात लगभग दस बजे रवींद्र उर्फ पप्पू राजपूत ने मकान में बने टपरे में रोज की तरह आग जलाकर धुआं कर दिया। वहां पर 20 बकरियां बंधी थी। उसी धुएं से निकली चिंगारी देखते ही देखते आग का गोला बन गई और धान के पुआल में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों से टप्पर में बंधी दस बकरियां जल गईं। शेष दस में सात को बचा लिया गया और तीन झुलस गईं।
विज्ञापन

लेखपाल अनिल निरंजन और पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप बघेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बकरियों की मरहमपट्टी की। इधर, समीप के ही गांव नरी में बिजली के हाईटेंशन तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी अशोक नाथ पुत्र प्रयागी की झोपड़ी पर गिरी। आग में उसकी दस बकरियां जल कर मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें