शाक्यवार कोरी जनकल्याण परिषद समिति के तत्वावधान में जालौन चुंगी स्थित जमुना पैलेस में सामूहिक विवाह यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें समाज के 20 जोड़ों ने अग्नि के साथ फेरे लिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भानु प्रताप वर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद धनश्याम अनुरागी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति ने भी वर-वधुओं को उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर दयाशंकर वर्मा, ग्यादीन अनुरागी, जयंती बाबू, रामशंकर गौरव, सुशील कुमार, सूरज प्रसाद वर्मा, उमेश चन्द्र, लाला राम जितेन्द्र कुमार, सुमन शाक्यवार, कृ पा राम कृपालू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।