फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम ने डकोर के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने कई बिंदुओं की जांच की और अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


मंगलवार को कायाकल्प टीम के डिवीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर राजन प्रसाद सिंह, क्वालिटी इंश्योरेंस की मंडलीय सलाहकार डा. प्रियंका सिंह, जिला सलाहकार डा. अरुण कुमार राजपूत आदि ने डकोर पीएचसी का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. इदरीश से जानकारी ली। इसके बाद टीम ने भर्ती मरीज कक्ष, लेबर रूम, शौचालय व निष्प्रोज्य सामग्री के निस्तारण की व्यवस्था देखी।

टीम ने बताया कि इस योजना के तहत तीन स्तर पर जांच होती है। जांच के आधार पर अंक निर्धारित होते है। इसके बाद यदि अस्पताल कायाकल्प के लिए चुना जाता है तो उसे शासन की ओर से निर्धारित धनराशि दी जाती है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को पुरस्कृत भी किया जाता है। इस दौरान डा. कौशल किशोर राजपूत, डा. जयवंती आर्या, अर्चना, हरीशंकर वर्मा, जयनारायण सेन, नरेंद्र, प्रमोद, पुष्पा, विमला, विकास चंद्रा, मीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें